इस साल के अंत में झारखंड में विधान सभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले कल (25 अगस्त) रांची में लोजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की अहम बैठक होने वाली है। बैठक की पूर्व संध्या पर लोजपा अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल ने मीडिया से बात करते बहुत बड़ा दावा कर दिया।

24 अगस्त के शाम प्रेस वार्ता में वीरेंद्र जायसवाल ने कहा की झारखंड में उनकी पार्टी के सहियोग के बिना कोई भी सरकार नही बना सकता। कार्यसमिति के बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने ये बात कही। बता दे की एनडीए में सीटों को लेकर काफी खीच-तान चल रहा है।

“पहले से मजबूत हुए है”- वीरेंद्र

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि हम 2014 के मुकाबले अब काफी मजबूत हुए है। उन्होंने कहा की हमारी पार्टी इस बार राज्य के 12 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 2014 में लोजपा को केवल एक सीट पर लड़ने का मौका मिला था। मीडिया को जानकारी देते हुयेत् उन्होंने कहा की, “प्रदेश के द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व को सीटों के बारे में लिखित रिपोर्ट भेजी गई है। और कल इस पर लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा भी होगी।”

बैठक में किन मुद्दों पर होगी बात

कार्यसमिति की बैठक 25 अगस्त को सुबह 11 बजे राजधानी के पाँच सितारा रेडिशन ब्लू होटल में होगी। जहाँ लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। उस के बाद झारखंड विधान सभा चुनाव कर चुनाव के रणनीति पर चर्चा की जायेगी।

देश भर से 85 लोग बैठक में शामिल होंगे। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सहित पांचों सांसद और विधायक शामिल होंगे।

बैठक के बाद कल इस ही मौके पर एक समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन कार्निवल में होगा। चिराग पासवान वहाँ से सीधा दिल्ली की आर्य रवाना हो जायेंगे। दिल्ली जाने से पहले चिराग पासवान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें बैठक में लिए गए निर्णयों को सर्वजनिक करेंगे।

Read:बिहार: बाढ़ प्रमंडल नियंत्रण विभाग के कर्मचारी गंगा नदी में डूबने से बचे

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.