बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 38 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। उपमुख्यमंत्री और NCP अध्यक्ष अजीत पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
उम्मीदवारों की सूची में मैदान में छगन भुजबल (येओला), दिलीप वाल्से पाटिल (आंबेगांव) शामिल हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक हिरामन खोसकर (इगतपुरी) और शुलभा खोडके (अमरावती) से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। बता दे कि ये दोनों नेता हाल ही में NCP (अजित पवार गुट) में शामिल हुए थे। खोडके को 12 अक्टूबर को पार्टी के विरुद्ध काम करने के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। खोसकर 14 अक्टूबर की रात को NCP में शामिल हुए।
इससे पहले, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले NCP ने भी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। एकनाथ शिंदे खुद कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं।
जोगेश्वरी (पूर्व) से मनीषा रवींद्र वायकर, नंदगांव से सुहास द्वारकानाथ कांडे, छत्रपति संभाजीनगर (मध्य) से प्रदीप शिवनारायण जयसवाल और नांदेड़ उत्तर से बालाजी देवीदासराव कल्याणकर की एकनाथ शिंदे ने टिकट दिया है।
इस ही बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति गठबंधन के चुनाव जीतने का भी भरोसा जताया है। शिंदे ने कहा कि, “यह पहली सूची है, अगली दूसरी सूची आएगी, हम फिर चुनाव लड़ेंगे, तब महायुति भारी बहुमत से जीतेगी।”
महायुति गठबंधन का हिस्सा भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।सूची के अनुसार, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे, जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर कृष्णराव बावनकुले कामठी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होना है। चुनाव एक ही चरण में पुरा किया जायेगा। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किये जायेंगेट।
Read:30 से अधिक देश BRICS में होना चाहते है शामिल:पुतिन
Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia
1 thought on “महायुति गठबंधन ने किया उम्मीदवारों की सूची जारी”
Comments are closed.