मणिपुर: एक बार फिर हिंसा भड़क उठी, उग्रवादियों की गोलीबारी से हालात तनावपूर्ण। दोपहर 2:35 बजे कांगपोकपी के नखुजंग गांव के इंफाल पश्चिम में कुछ उग्रवादियों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में तीन लोगों की जान गई। जान गवाने वाले में एक महिला और दो बच्चे शमिल है।
मणिपुर में रविवार, 1 सितंबर को एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबरें सुर्खियों में हैं। इंफाल पश्चिम जिले में संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई और 9 लोग घायल हुए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने नियंत्रण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही, घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, उग्रवादियों ने पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से कोत्रुक और कडांगबांड की घाटी में गोलीबारी की और बम से भी आक्रमण किया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई है। वहीं, उसकी आठ साल की बेटी और एक पुलिस अधिकारी समेत 9 अन्य लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए। इस हादसे के दौरान कई घर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
दोनो शव पोस्टमार्टम के लिए गए
पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान 31 साल की नगांगबाम सुरबाला देवी के तौर पर की गई है, जिनके शव को क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में शव परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं, घायल बेटी और पुलिस अधिकारी एन. रॉबर्ट को रिम्स में दाखिल किया गया है। जबकि दो अन्य घायल व्यक्तियों का इलाज राज मेडिसिटी में चल रहा है। दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, 9 घायलों में से 5 को गोली लगी है, जबकि बाकी को छर्रे लगे हैं।
राज्य सरकार ने हादसे की आलोचना की
इसी बीच, राज्य सरकार ने कोत्रुक के बेगुनाह ग्रामीणों पर हमले की तीव्र आलोचना की है। मणिपुर के गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ने असहाय ग्रामीणों को डराने-धमकाने जैसे घटना को अत्यंत गंभीर रूप से लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। गृह विभाग ने बताया कि राज्य सरकार ने हमले में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान, राज्य के पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को सीमा क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
Read: श्याम रजक ने एक बार फिर थामा जदयू का हाथ
Visit: https://instagram.com/the.untoldmedia