गुरुवार, 8 अगस्त 2024, को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने कई फैसलों पर मुहर लगाई। जिसमें पत्रकारों को पेंशन और किसानों को बोनस शामिल है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को किसान संगठनों से मुलाकात करने पर कई सुझाव मिले। हरियाणा सरकार ने पहले ही किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने और आबियाना (पानी का टैक्स) खत्म करने का फैसला ले लिया है। 2023 के मुकाबले इस वर्ष वर्षा में गिरावट दर्ज की गई, जिससे किसानों को खेती में अधिक खर्च करना पड़ा। इसलिए, आज कैबिनेट द्वारा यह फैसला लिया गया है कि इस बार की खरीफ की फसलों पर किसानों को बोनस दिया जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट के कुछ महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन से जुड़ी दो शर्तें थीं, जिन्हें हटाने की मांग की जा रही थी। कैबिनेट ने अब इन शर्तों को हटा दिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पत्रकारों पर आपराधिक मामलों के कारण पेंशन मिलने में दिक्कत हो रही थी, जिसे अब सुधार दिया गया है। अगर एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों पत्रकार हैं, तो अब दोनों को पेंशन मिलेगी। पहले इस स्थिति में केवल एक व्यक्ति को ही पेंशन मिलती थी।

हरियाणा सरकार ने विनेश फोगाट की स्वागत की भी तयारी की है। उनका स्वागत ओलंपिक पदक विजेता के रूप में किया जाएगा और पुरुस्कार राशि से पुरुस्कृत किया जाएगा।

Visit: https://www.instagram.com/the.untoldmedia/


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.