कल 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। इस दौरे में मोदी पालघर में विकासात्मक परियोजनाएं का उद्घाटन करेंगे। मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) में प्रधानमंत्री  कल लोगों को संबोधित करते हुए भी नजर आयेंगे। इसका आयोजन पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा कई संस्थाओं के साथ संयुक्त रूप से आयोजित कर रही है।

वधवान बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे मोदी

मुंबई के बाद प्रधानमंत्री पालघर के सिडको मैदान जाकर कई प्रियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री पालघर के वधवान बंदरगाह की आधारशिला रखते हुए नजर आयेंगे। इस बंदरगाह को भारत का सबसे बड़े  गहरे पानी के बंदरगाहों में से एक माना जा रहा है। इस बंदरगाह की शुरुआत होने से अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग में आसानी होगी और इसके साथ समय और  पैसों की लागत में कमी दिखाई देगी।

जानिए कितने हुआ खर्च और क्या है इसके फायदे

इस बंदरगाह को बनाने के लिए सरकार  76,000 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। बंदरगाह की शुरुआत होने के बाद कई बड़े जहाजों का कार्य आसान हो जाएगा साथ ही उन्हे कई सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे देश में व्यापार का इजाफा होगा और अंततः भारत की आर्थिक स्तिथि और ज्यादा मजबूत होगी।

मछली पालन करने वालों के लिए कई प्रियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मछली पालन करने वालों के लिए नई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वह 218 मछली पालन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन प्रियोजनाओ का पूरा खर्च लगभग 1,560 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसके कारण देश के कई मछली पालन करने वालों को लाभ मिलेगा और उनके उत्पादन में वृद्धि आएगी। 

Read:केंद्र ने  12 औद्योगिक स्मार्ट शहरों के निर्माण को दी मंजूरी

Visit: https://instagram.com/the.untoldmedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.