कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश यादव को बुधवार शाम कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। अवधेश पप्पू यादय के करीबी है। शाम को अवधेश यादव को उनके घर के पास गोली मारी थी।

गोली लगने की घटना सी.सी.टी.वी में कैद हो गयी। अवधेश यादव को पीछे से सिर पर मारी गयी। घटना के तुरंत बाद उन्हे पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ कुछ घंटों के ईलाज के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने बताया की शाम 8:15 में उन्हें एक फोन आया था। कॉल करने वाले ने उन्हे बाहर बुलाया। जहाँ पहले से मौजूद बदमाशों ने पीछे से उनके सिर पर गोली मार दी।

कसबा थाना की पुलिस को जैसे ही घटना का पता चल वह अस्पताल पहुंच कर जांच में जुट गई। मौत की खबर सुनकर  उनके सैकड़ो समर्थक अस्पताल के बाहर पहुंच गए। सुरक्षा में चूक से गुस्साए लोगों ने अस्पताल के बाहर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। पहले वह कसबा नगर परिषद के अध्यक्ष थे, लेकिन इस बार उनके चचेरे भाई की पत्नी छाया कुमारी अध्यक्ष बनी हैं। चुनाव में वह भी खड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने समर्थन दे दिया था। हत्या के पीछे जमीन विवाद को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। पर पुलिस ने किसी भी बिंदु को जांच के दायरे से नही हटाया है।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.