NCP अजित पवार गुट के विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने शुक्रवार को भारी विरोध के बीच बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कमलेश सिंह और उनके बेटे सूर्या को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। दोनों को सदस्यता मिलन समारोह में दिलाई गयी। जिसमें असम के मुख्यमंत्री और झारखंड BJP के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।

बीजेपी मंडल अध्यक्षों ने इससे पहले साफ कर दिया था की अगर कमलेश सिंह पार्टी में शामिल होंगे तो सभी लोग त्यागपत्र दे देंगे और कोई दूसरा रास्ता चुनने के लिए भी मजबूर हो सकते है। बता दें कि, 2019 में कमलेश सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी नेता विनोद सिंह के साथ हुसैनाबाद में बीजेपी के सभी दावेदारों ने एकजुटता दिखाते हुए कमलेश सिंह को बीजेपी में लाने का विरोध किया। पर फिर भी शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी ने कमलेश सिंह को हिमंता बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद बीजेपी मंडल अध्यक्षों के सामूहिक त्यागपत्र की आशंका काफी बड़ गयी है।

इस साल के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों की तरीखों को लेकर चुनाव आयोग लगातार बैठक कर रहा है। उम्मीद है की कुछ ही दिनों में चुनावों की तारीखों का भी ऐलान हो जाएगा। JMM, कांग्रेस और BJP समेत सभी पार्टियों ने चुनव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी झारखंड में NCP के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया है। भाजपा इससे काफी खुश है। कमलेश सिंह के शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।

Read: आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ा कर 75 प्रतिशत किया जाए: शरद पवार

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.