भारत के निषाद कुमार ने ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता। सोमवार, 1 सितंबर को निषाद ने पैरालिंपिक में यह पदक जीता। भारत के लिए ऊँची कूद में उनका यह दूसरा पदक है। भारत ने ऊँची कूद में कुल मिलकर आज तक सात पदक जीते है।

मैच का हाल

2.04 मीटर की छलांग के साथ निषाद कुमार दूसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के रॉडरिक टाउनसेंड-रॉबर्ट्स ने 2.08 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड मेडल जीता। रॉडरिक टाउनसेंड-रॉबर्ट्स इससे पहले भी तीन बार स्वर्ण पदक जीत चुके है। भारत के राम पाल ने 1.95 मीटर की छलांग लगा कर अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बराबरी की।

बता दे की 2.00 मीटर से आगे केवल दो एथलीट निकले। दोनों ही एथलीट ने अपने पहले प्रयास में 2.08 मीटर के बार पर क्रैश कर गए थे। निषाद ने 2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। लेकिन उन्होंने इस बार रजत पदक से ही संतोष करना पड़ेगा।

पैरालिंपिक में अब तक भारत

भारत ने 2024 पैरालिंपिक में अभी तक एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक की मदद से सात पदक जीते हैं। भारत के लिए शूटर अवनि लेखारा ने लगातार दो बार महिलाओं की  R2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH 1 शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ वह लागातार स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी बन गयी। पुरुषों में मनीष नरवाल ने P2 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में रजत जीता। यह उनका पैरालिंपिक में दूसरा पर है। इससे पहले उन्होंने 2020 में स्वर्ण पदक जीता था।

मोना अग्रवाल ने भी R2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में कांस्य पदक जीता। इस ही खेल में लेखारा ने स्वर्ण पदक जीता था। प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर T34 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का पहला एथलेटिक्स पदक 2020  में जीता।

रूबीना फ्रांसिस ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारत ने इस साल अभी तक शूटिंग से चार पदक जीता है। प्रीति पाल ने भी 200 मीटर T35 दौड़ में कांस्य पदक जीता। प्रीति ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 दौड़ में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और पदक जोड़ा। निशाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद T47 स्पर्धा में अपने सीज़न का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

Read:मनिकम टैगोर ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.