भारत और ग्रेट ब्रिटेन का हॉकी में मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया था। भारत ने पेनल्टी शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन पर 4-2 से ऐतिहासिक जीत हासिल की। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का  इस जीत में काफी अहम किरदार रहा। भारत के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में अपना 100 प्रतिशत देते हुए मुकाबले को पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचाया। पीआर श्रीजेश ने इस पेनल्टी में भारत के लिए काफी महत्पूर्ण गोल बचाए। इस मैच में पूरे ही भारतीय टीम ने संयम बनाते हुए जीत दर्ज की। हालांकि, अमित रोहिदास को पहले क्वार्टर में ही लाल कार्ड दिखा कर खेल से बाहर कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने ब्रिटेन के एक खिलाड़ी को हॉकी स्टिक दिखाया था। भारत केवल 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था। केवल 10 खिलाड़ी होने के बावजूद भारत यह मैच जीतने में सफल रहा।

ग्रेट ब्रिटेन के तरफ से ली मॉर्टन ने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और महत्वपूर्ण गोल किए। लेकिन भारत के कप्तान भी गोल करने में पीछे नही रहे। भारत ने यह मैच जीत कर पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना या जर्मनी से भारत का मुकाबला होगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अब तक इस प्रतियोगिता में 6 गोल किए हैं। इस प्रतियोगिता में वह दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पूरी भारत की जनता हरमनप्रीत सिंह से अपने फार्म को बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।

भारत इससे पहले भी ब्रिटेन को टोक्यो में सेमीफाइनल में हरा चुकी हैं। भारत के पास हॉकी में अभी तक 12 पदक है जिसमे से 8 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक है। भारत हॉकी में अपने 13वें पदक की उम्मीद कर रही है। ब्रिटेन पिछले 36 वर्ष से हॉकी में एक भी पदक जीतने में असफल रहा है। उसने हॉकी में अपना आखिरी पदक 1988 में जीता था।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.