हाल ही के कुछ वर्षों में पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके एक बाघ और छह तेंदुए का शिकार होने का मामला सामने आया है। यह घटना वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। शिकार करने वालों के तार राजस्थान से जुड़े हुए पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान के शिकारियों ने तस्करों को ट्रेनिंग दी थी।  पुलिस और वन विभाग के अफसरों ने इस मामले पर करवाई कर यह जानकारी दी है।

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार हुए तीन तस्कर

वन विभाग की टीम को छापेमारी के दौरान कुछ दिन पहले एक तेंदुए का खाल मिला था। छापेमारी के तुरंत बाद वन विभाग एक्शन में आ गई और गंभीरता से इस मामले पर छान बीन करना शुरू की। छापेमारी के दौरान वन विभाग ने 3 शिकरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जाकिर अंसारी, दिनेश्वर सिंह और विजय राम  के तौर पर की गई है।

शिक्षक होने के साथ-साथ करता था तस्करी

वन विभाग ने बताया कि गिरफ्तार हुआ एक शिकारी दिनेश्वर सिंह एक शिक्षक है। उसके घर से शिकार करने के कई हथियार बरामद किया गया है।

तीनों ही शिकारियों ने कुबूल किए कई राज

गिरफ्तार हुए सभी शिकारियों ने वन विभाग के सामने कई राज़ कुबूले हैं। शिकारियों ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले एक बाघ और छह तेंदुए का शिकार किया था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने राजस्थान के कुछ शिकारियों से ट्रेनिंग ली थी। वह हाईटेक स्प्रिंग के फंदों की मदद से शिकार को पकड़ते थे। उन्होंने बताया की वह जानवरों का शिकार कर उनके खाल को बेच दिया करते थे।

Read:महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Visit:https://www.facebook.com/Untoldthemedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.