जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आज आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च किया। लॉन्च करने से पहले उन्होंने कहा कि,”आप सभी को ‘जय बिहार’ इतनी जोर से बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को ‘बिहारी’ न कहे और यह एक गाली जैसा लगे। आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। यह बंगाल तक पहुंचनी चाहिए जहां बिहार के छात्र हैं इसे तमिलनाडु, दिल्ली और बंबई तक पहुंचना चाहिए जहां भी बिहारी बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई।”

जन सुराज अभियान दो-तीन साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में कहा, हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि, जब शराबबंदी हटेगी तो वह पैसा बजट में नहीं जायेगा, नेताओं की सुरक्षा में नहीं जायेगा, सड़क, पानी, बिजली में नहीं जायेगा। उसका उपयोग बिहार में नई शिक्षा व्यवस्था के निर्माण के लिए ही किया जाएगा। शराबबंदी से हर साल बिहार को 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।”

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने पटना में जन सुराज फाउंडेशन सम्मेलन में मनोज भारती को नवगठित जन सुराज पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया।

मनोज भारती मधुबनी के रहने वाले हैं जिन्होंने IIT कानपुर से B Tech की और IIT दिल्ली से M Tech किया। उन्होंने विदेश सेवा में भी काम किया है। वह यूक्रेन, बेलारूस, तिमोर-लेस्ते और इंडोनेशिया में भारत के राजदूत थे।

Read:झारखंड को मिला 83300 करोड़ का सौगात

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.