शनिवार रात को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ राज्यों के नए राज्यपाल और पुडुचेरी में नए उपराज्यपाल के नाम की घोषणा की। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी किये गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया ”ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।”


महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसी तरह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि असम से पूर्व लोकसभा सांसद रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है। कर्नाटक के पूर्व मंत्री सी.एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसी तरह सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।


राज्यों के नए राज्यपाल:-
राजस्थान-  हरिभाऊ किसनराव बागड़े
तेलंगाना-  जिष्णु देव वर्मा
सिक्किम-  ओम प्रकाश माथुर
झारखंड-  संतोष कुमार गंगवार
छत्तीसगढ़-  रमेन डेका
मेघालय-  सी.एच. विजयशंकर
महाराष्ट्र-  सी.पी. राधाकृष्णन
पंजाब और चंडीगढ़-  गुलाब चंद कटारिया
असम और मणिपुर-  लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

उपराज्यपाल
पुडुचेरी-  कैलाशनाथन


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.