हाल ही में मध्यप्रदेश में हुए बुलडोजर की कार्यवाही पर कई नेताओं ने आपत्ति जताई है। इस घटना को लेकर राजनीति ने अलग ही रुख ले लिया है। विपक्ष की पार्टी कांग्रेस में इस घटना को लेकर आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अपने अपने शासन वाले राज्य में अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलवाती है।

प्रियंका गांधी ने उठाए बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल

कांग्रेस की प्रमुख नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुलडोजर एक्शन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह तरीका बिल्कुल अस्वीकार्य है। भाजपा को अपना यह तरीका पूरी तरह से बंद करना चाहिए। यह तरीका बिकुल भी सही नहीं है। मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए हिंसा के आरोपी का घर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

एक्स पर पोस्ट कर साधा बीजेपी पर निशाना

इस कार्रवाई के खिलाफ एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि अगर कोई व्यक्ति अपराध करता है और वह दोषी पाया जाता है। उसे दंड देने का अधिकार सिर्फ अदालत के पास है, न कि किसी राज्य की सरकार के पास। अपराध का इल्जाम लगते ही किसी के परिवार को सजा देना बिल्कुल भी सही नहीं है। किसी के परिवार के सिर से छत छिनना कभी भी न्याय नहीं कहला सकता। किसी भी राज्य की सरकार को कानून और अदालत की अवहेलना करने का अधिकार नहीं है। आरोप लगते ही अपराधी का घर गिराना अन्याय और बर्बरता है।


उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की सरकार को एक अपराधी की तरह बर्ताव नहीं करना चाहिए। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो सरकार राजधर्म नहीं निभा सकती, वह कभी भी देश और समाज का कल्याण नहीं कर सकती है। बुलडोजर की कार्रवाई को पूरी तरह से बंद करना चाहिए।

Read:बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जानिए किन 5 जिलों में बनेगा स्टेशन

Visit:https://www.facebook.com/Untoldthemedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.