गोपालगंज से 850 करोड़ का रेडियोएक्टिव पदार्थ बरामद

By
Last updated:
Follow Us
Button

गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। गोपालगंज पुलिस ने 3 व्यक्तियों से 50 ग्राम रेडियोएक्टिव पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने इस पदार्थ का कैलिफोर्नियम होने की आशंका जताई है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 50 ग्राम इस पदार्थ की कीमत लगभग 850 करोड़ रुपए होगी। तीनों लोगों ने अभी तक यह नही बताया है की वो इसका प्रयोग किस रूप में करने वाले थे। पुलिस उनसे पूछ-ताछ कर रही है और इस बात का जल्द से जल्द खुलासा करेगी।


यह मामला गोपालगंज के कुचायकोट थाना छेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस अपराधियों से काफी सख्ती से सारी जानकारी निकलने की कोशिश कर रही है। शहर के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि उन्हे न्यूक्लियर एक्टिव जैसा ही पदार्थ मिला है। स्वर्ण प्रभात के बताया कि इस पदार्थ की जांच वह आईआईटी मद्रास से करवा कर पुष्टि करेंगे। उन्होंने यह भी बताया की तीनों अपराधी यह पदार्थ गुजरात से यहां लेकर आए थे।


गिरफ्तार किया गया एक आरोपी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का निवासी है। उसका नाम छोटेलाल प्रसाद बताया जा रहा है। दूसरे आरोपी गोपालगंज का ही है, जिसका नाम चंद्रगुप्त है। तीसरा आरोपी महम्मदपुर छेत्र का चंदन राम है।


गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा की  पुडुचेरी पुलिस से बात की गई है। स्वर्ण प्रभात ने उन्हें जब्त किए गए कैलिफोर्रियम के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि “अगर इंटरनेट और अन्य स्रोतों पर उपलब्ध जानकारी को संकेत माना जाए तो खेप की कीमत लगभग 850 करोड़ रुपये आंकी गई है”।

कैलिफ्रोनियम का  काफी उपयोग किया जाता है। यह काफी शक्तिशाली रेडियोएक्टिव धातु है। इसका काफी बुरा असर मानव शरीर पर भी पड़ सकता है।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

For Feedback - untoldthemedia@gmail.com
WhatsApp Group Join Now