भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने चार दिन के दौर पर अमेरिका पहुंचे। राजनाथ सिंह का यह दौरा 23 अगस्त से 26 अगस्त तक है। इस वक्त भारत और अमेरिका के बीच के उच्च स्तरीय रक्षा सौदा अपने अंतिम चरण में है।

दौरे से पहले रक्षा मंत्रालय द्वारा एक बयान में कहा गया की, “इस यात्रा से भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहराई मिलेगी।”

राजनाथ सिंह का अमेरिका में संबोधन

अमेरिका में भारतीय समुदाई के लोगों को संबोधित करते हुए  राजनाथ सिंह ने कहा कि, “मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत का कद बढ़ा है। पहले भारत की राय को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, जितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए था। लेकिन, आज जब भारत वैश्विक मंच पर कुछ भी बोलता है, तो दुनिया ध्यान से सुनती है।” भारतीय अर्थवावस्था की बात करते हुए कहा की भारतीय अर्थव्यवस्था पहले नाजुक 5 में थी पर आज प्रोत्साहन 5 में है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री मॉर्गन स्टेनली ने कहा है कि 2027 तक भारत को दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में होने से कोई नहीं रोक सकता।”

राजनाथ सिंह ने “मेक इन इंडिया” से देश को को हुए फायदे के बारे में बताया उन्होंने कहा की पहले जब 2014 में हमारी सरकार आई तब देश 600 करोड़ का ‘ डिफ़ेंस एक्वीपमेंट’ निर्यात करता था जो हमने बढ़ा कर 23,000 करोड़ कर दिया। उन्होंने कहा की यह सब “विल पॉवर” से हुआ है।

भारत और अमेरिका के रिश्ते पर का बोले सिंह

भारत और अमेरिका के संबंधों के बारे में सिंह ने कहा की दोनों ही देश स्वाभाविक सहयोगी हैं। उन्होंने कहा की उनका मानना है कि भारत और अमेरिका के पास दुनिया में शांति, समृद्धि और स्थिरता लाने की ताकत है। “हम वो देश हैं, जिसने पूरी दुनिया को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश दिया है। हमारे देश में रहने वाले सिर्फ हमारे परिवार के सदस्य नहीं हैं दुनिया, चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के हों, एक ही परिवार के सदस्य हैं। ‘पूरी दुनिया एक परिवार है’, अगर कोई एक देश है जिसने यह संदेश दिया है, तो वह केवल भारत है आध्यात्मिक देश ऐसा कर सकता है।”

Read:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.