रांची: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल में पुलिस ने ब्राउन शुगर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से पांच करोड़ का ब्राउन शुगर, 33 लाख की अफीम, 15 लाख रुपए नकद, पांच मोबाइल, एक कार और ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए। खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में एक दिन पहले ब्राउन शुगर और अफीम के कुछ तस्कर पकड़े गए थे। उनसे की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने रांची के हेसल गांव में छापेमारी की, तो ब्राउन शुगर की फैक्ट्री पकड़ी गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों सनिका पाहन, तुलेश्वर कुमार, वीरेंद्र कुमार दांगी, रवि दांगी और उमेश कुमार दांगी उर्फ साजन को गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में पुलिस को सफलता हाथ लगी।

झारखंड से कई राज्यों में ब्राउन शुगर सप्लाई

खूंटी पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने जानकारी दी कि फैक्ट्री में तैयार किया जाने वाला ब्राउन शुगर झारखंड सहित कई राज्यों में सप्लाई किया जाता था। पकड़े गए सारे लोग तस्करों के इंटर स्टेट गैंग से जुड़े हैं।

बता दे की 15 जुलाई को हजारीबाग जिले की पुलिस ने नगवां के पास रांची-पटना रोड के किनारे एक होटल के पास ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले इंटर-स्टेट गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से छह करोड़ रुपए से अधिक का ब्राउन शुगर जब्त किया गया था।  बताया गया की नशे की यह खेप यूपी पहुंचाई जाने वाली थी।

चतरा के जंगल में अफीम में केमिकल मिलाकर ब्राउन शुगर बनाने की फैक्ट्रियां चलाई जाती हैं और वहां से झारखंड के विभिन्न शहरों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मुंबई, गोवा समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करते हैं- पुलिस की जानकारी के मुताबिक।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.