रांची: कांके छेत्र में हुई पुलिस दरोगा की हत्या, जांच जारी

By
On:
Follow Us
Button

स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की आज रांची के कांके छेत्र में गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के समय अनुपम छुट्टी पर थे। पुलिस ने उनकी हत्या की पुष्टि की है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि शुक्रवार को अनुपम कच्छप छुट्टी पर थे तभी कांके छेत्र में किसी अज्ञात अपराधी ने उन्हे गोली मार दी। यह घटना थी हुई जब वह अपने सहकर्मियों के साथ नाइट आउट पर थे।

एसएसपी ने बताया कि अनुपम कच्छप अपने बैचमेट्स के साथ रात्रि का भोजन करने एक लाइन होटल में गए थे। भोजन करके उनके सभी मित्र कांके की ओर चले गए और वापस लौट रहे अनुपम की गोली मार कर हत्या कर दी हुई।

एसएसपी सिन्हा ने बताया कि अपने दोस्तों के विपरीत दिशा में अनुपम क्यों गए, और उनकी हत्या कैसे हुई, इस पर जांच की जा रही है। इस मर्डर की जांच के लिए महत्वपूर्ण अधिकारियों के साथ एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया की हत्या के पीछे का मकसद की जांच की जा रही है। पुलिस ने पुरानी रंजिश या विवाद को इस हत्या का कारण होने की आशंका जताई है।

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे। पुलिस के कई बड़े अधिकारी अस्पताल में पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने डीजीपी को पूरी घटना की जानकारी दी। इस घटना के बाद अनुराग गुप्ता ने रांची के सभी पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा है कि वो इस मामले की जांच में ज़रा भी लापरवाही बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा की अनुपम हमारे छोटे भाई जैसा था।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

For Feedback - untoldthemedia@gmail.com
WhatsApp Group Join Now