रांची: मोरहाबादी में भारतीय जनता युवाओं और पुलिस की बीच झड़प हो गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। रैली में उमड़े युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैरिकेटिंग तोड़ने की कोशिश की। युवाओं ने पुलिस पर पानी की बोतलें फेंकीं, जिसके जवाब में पुलिस ने भीड़ पर पानी की बौछार कर दी।

रैली की वजह

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रांची में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ एक रैली आयोजित की। सरकार पर चुनावी वादों को पूरा न करने और अन्याय के आरोप लगाते हुए, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेटिंह तोड़ दिए। इसके बाद, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों ने मोरहाबादी मैदान के पास से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया।

बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस के लाठीचार्ज से कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पार्टी नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अब समय आ गया है जब राज्य से झामुमो नीत गठबंधन को सत्ता से हटाया जाए।

जानिए अन्य कार्यकर्ताओं का कहना

बीजेपी झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि, “यह सरकार की दादागिरी है। पहले उन्होंने युवाओं को रोकने की पूरी कोशिश की, फिर भी वे बड़ी संख्या में पहुंचे। जब बैठक चल रही थी, तो हम पर पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। यह बहुत गलत है, और हेमंत सोरेन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी”।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा की, “हेमंत सोरेन सरकार आखिर क्यों घबरा रही है? युवा न्याय की मांग कर रहे हैं। आपने बेरोजगारी भत्ता और नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। अब जब युवा अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, तो हेमंत सोरेन सरकार क्यों घबरा रही है? विरोध को दबाने की कोशिश क्यों हो रही है? हमारे कार्यकर्ताओं पर रातभर अत्याचार किया गया।

शिवराज ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “रावण का अहंकार भी एक दिन टूट गया था। यदि हेमंत सोरेन सरकार यह सोचती है कि न्याय और अधिकार की लड़ाई को दबा सकती है, तो उनका ऐसा सोचना गलत है। झारखंड के युवा न केवल लड़ेंगे, बल्कि इस लड़ाई को जीतेंगे भी।”

बीजेपी के नेता और झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में लाखों युवा मोरहाबादी मैदान की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार हमें दबाने की कोशिश कर रही है। हमारी गाड़ियों को रोक रही है और हमारे नेताओं को परेशान कर रही है। अब सरकार का डर साफ़ झलकने लगा है। झारखंड के युवाओं के रास्ते में ये कांटे उनकी भावनाओं और विचारों का प्रतीक हैं, लेकिन ये कांटे उन्हें रोक नहीं पाएंगे।

Read: बिहार: गऱीबों के लिए आसान हुआ बच्चो को पढ़ना, सरकार देगी सभी को पैसा

Visit: https://instagram.com/the.untoldmedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.