Patna:- भारत बंद रोकने उतरे सिपाही ने SDM पर चला दी लाठी। यह बात बिहार की राजधानी पटना की है। आज भारत बंद होने के कारण लोगो को कई मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान पटना में पुलिस सिपाहियो ने एक SDM पर ही लाठी चला दी। हालाकि ये हादसा अनजाने में हुआ। सिपाहियो को बाद में पता चला कि जिस पर उन्होंने लाठी चलाई है वह एक प्रशासनिक अधिकारी हैं। तब कही जाकर सिपाहियो ने लाठी चलाना बंद किया। लेकिन उतनी देर में ही  अफसर पर कई लाठियां का प्रहार हो चुका था।

SDM पर चलाई लाठी:-

राजधानी (पटना) में भारत बंद का पूरा असर देखने को मिला है। व्यापार में भी काफी असर हुआ है। इन सब के बीच आम जनता (प्रदर्शनकारियों) को शांत करने  पहुंचे SDM पर ही पुलिस वालो ने लाठियां चला दी। अनजाने में हुई सिपाहियो से ये गलती लेकिन इस  कारण थोड़ी देर के लिए पुलिस और प्रशासन के बीच असहज स्थिति पैदा हो गई। सीनियर पुलिस अफसर ने जब सिपाहियो को SDM पर लाठी चलते हुए देखा तो तुरंत उन्होंने एसबीको रोका। इस घटना से SDM को भी गुस्सा आ गया था, लेकिन सिपाहियो ने उनसे माफी मांगी और कहा कि उन्होंने अनजाने में ये गलती कर दी।


इस घटना में सिपाहियो ने जिस SDM पर लाठियां बरसाई है, उनकी पहचान पटना SDM श्रीकांत कुंडली खंड के रूप में की हुई है। बंद में प्रदर्शन करने निकले प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने जब पुलिस पहुंची तो उन्हे लाठी चलानी पड़ी, जिसके वजह से भगदड़ की स्तिथि पैदा हो गई।


बंदी के दौरान डाक बंगला चौराहे पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों को रोकने जब पुलिस पहुंची तो उन्हे लाठियो का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने डीजे और ठेले का भी इंतजाम कर रखा था। इसी बीच  SDM साहब एक ठेले पर जेनरेटर बंद करवा रहे थे, उसी वक्त कुछ पुलिस जवानों ने उन पर लाठियां बरसानी दी।  सीनियर पुलिस अफसरों में जैसे ही देखा तुरंत वहा पहुंचे और सिपाहियो को अलग किया और बताया की ये SDM सर है। सिपाहियो ने SDM se माफी भी मांगी।

Read:-KGF सुपरस्टार कर रहे बड़ी फिल्म करने की प्लानिंग…


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.