हर साल 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस मनाया जाता है । यह शेरों की संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाने और उनके महत्व को उजागर करने का एक वैश्विक प्रयास है। ये दिन शेरों के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों और उनकी घटती संख्या को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को समर्पित है।

इस विशेष अवसर पर, आज भारत के प्रधानमंत्री और पर्यावरणविदों ने शेर संरक्षण के प्रति अपने समर्थन और प्रतिबद्धता को दोहराया। भारत में शेरों की स्थिति को लेकर यह दिन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि गुजरात के गिर वन राष्ट्रीय उद्यान में विश्व की एकमात्र एशियाई शेरों की आबादी पाई जाती है।

भारत ने शेर संरक्षण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, और गिर के शेरों की संख्या में हो रही वृद्धि इसका प्रमाण है। पिछले कुछ वर्षों में शेरों की संख्या में हुई यह वृद्धि देश के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

भारत में शेर संरक्षण की उपलब्धियां

भारत, विशेष रूप से गुजरात के गिर वन में एशियाई शेरों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2020 में हुई गणना के अनुसार, शेरों की संख्या 29% बढ़कर 674 हो गई है, जो 2015 में 523 थी। (गुजरात वन विभाग के आंकड़े – 2020, स्रोत – हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट)

गिर वन राष्ट्रीय उद्यान में शेरों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि भारत ने शेर संरक्षण में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यह सफलता सरकारी नीतियों, वन विभाग, स्थानीय समुदायों और गैर-सरकारी संगठनों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

प्रधानमंत्री मोदी का X

मोदी ने अपने आधिकारिक एक सोशल मीडिया के जरिए यह बताया कि, इस वर्ष, भारत सरकार ने फरवरी में अंतरराष्ट्रीय बिग कैट एलायंस ( Big cat Alliance) की स्थापना को मंजूरी दी, जो बड़े बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक वैश्विक मंच है। यह गठबंधन सतत विकास और समुदाय के प्रयासों को समर्थन देने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण विकसित करेगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “भारत गर्व के साथ विश्व को दिखा सकता है कि हमने न केवल शेरों की रक्षा की है बल्कि उनकी संख्या भी बढ़ाई है। गिर के शेर हमारी धरोहर हैं, और उनकी सुरक्षा के लिए हमारा संकल्प अटूट है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी वन्यजीव प्रेमियों को गिर आने और एशियाई शेरों की भव्यता को देखने का निमंत्रण दिया, जिससे वे संरक्षण के प्रयासों और गुजरात की अतिथि सत्कार का अनुभव कर सके

शेर संरक्षण के लिए भारत में और भी ठोस प्रयासों की जरूरत है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन शानदार जीवों का भविष्य सुरक्षित हो।

Read: Bihar विधानसभा में नीतीश कुमार का विवादित बयान, रेखा देवी से कहा, “अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो”

Visit: https://www.instagram.com/the.untoldmedia/


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By Sumedha