20 अगस्त को उड़ान भरे एक प्लेन के लापता होने की खबर आई थी। प्लेन के चालकों का भी कोई पता नही चल पाया था। हालांकि, 22 अगस्त को भारतीय नौसेना की 15 सदस्यों की टीम ने प्लेन चला रहे एक चालक का शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नौसेना सुबह 4:30 बजे से चालाकों की तलाश कर रही थी। खोज के दौरान ट्रेनी पायलट सुभ्रदीप दत्त का शव प्राप्त हुआ। बता दें कि प्लेन में ट्रेनर पायलट जीत सतारू भी थे, जिनकी अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। हालांकि, उनकी तलाश अभी तक जारी है।

मंगलवार,20 अगस्त को जमशेदपुर में स्थित सोनारी हवाईअड्डे से सुबह 11 बजे के करीब  विमान ने उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है की उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही प्लेन क्रैश होकर चांडिल डैम में जा गिरा। क्रैश हुआ विमान अल्केमिस्ट एविएशन का ट्रेनी टू सीटर प्लेन था। प्लेन पर सवार दोनो ही चालकों का अभी तक कोई पता नही चल पाया था।

कुछ ही मिनटों में टूटा संपर्क

हवाईअड्डे से उड़ान भरने के 15-20 मिनट के अंदर ही प्लेन का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था। इसके बाद यह खबर जमशेदपुर के सोनरी हवाईअड्डे तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन प्लेन के खोज में निकल पड़ी। दोनो ने प्लेन को ढूंढने की बहुत कोशिश की।

जांच में लगी पुलिस

पुलिस ने जांच कर पता लगाया की दोनो ही पायलट का  अंतिम लोकेशन चांडिल डैम के आस पास का था। पुलिस और प्रशासन ने रात में ही प्लेन का सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई जगह ढूंढने पर भी उनका पता नही चल पाया। पुलिस ने मोटर बोट की मदद से भी उन्हे खोजने का प्रयास किया। वहां की पुलिस ने एनआरडीएफ की मदद मांगी थी लेकिन उन्हें भी चालकों का कोई पता नहीं चल पाया।

ग्रामीणों ने देखा था प्लेन

उसी समय स्नान कर रहे दो लोगों ने बताया कि उन्होंने दोपहर के समय एक प्लेन को देखा था। उन्होंने बताया कि विमान की गति काफी तेज थी। उसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने प्लेन को डैम में समाते हुए देखा है।

दोनो ही लोगों की बात सुन कर पुलिस ने उस इलाके में अपना सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर कई सरकारी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इनमें चांडिल के एसपीडीओ सुनील कुमार रजवार, बीडीओ तालेश्वर रविदास और एसडीओ शुभ्रा रानी जैसे कई अधिकारी शामिल थे।

Read:एक ही ओवर में बने 39 रन, टूटा वर्ल्ड रिकार्ड

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.