राज्य सभा उप चुनाव नामांकन का आज आखिरी दिन

By
Last updated:
Follow Us
Button

राज्य सभा की बारह सीटों पर चुनाव होने वाला है। जिसके लिए बीजेपी ने अपने उमीदवारों की सुची जारी कर दी है। 12 में से नौ सीटों पर बीजेपी का जीतना तय है। बाकी दो पर बीजेपी के साहियोगी एनसीपी और आरएलएम को जीत मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को भी एक सीट पर जीत मिलने की उम्मीद है।

राज्य सभा उप चुनाव: बीजेपी की नौ सीटें पक्की

बीजेपी की उम्मीदवारों की सुची में पूर्व केंद्र मंत्री रामेश्वर तेली और असम के पूर्व विधायक रंजन दास भी है। दोनों ही सीटे लोक सभा चुनाव के बाद खाली हुई थी। केंद्र मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से और कजीरंगा से कामाख्या  प्रसाद तासा के लोक सभा चुनाव जीतने के बाद ये दोनों सीटें खाली हो गयी थी। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोक सभा चुनाव जीतने के बाद मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट खाली हो गयी जिस पर अब जॉर्ज कुरियन चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव में असफलता हासिल करने के बाद कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने बीजेपी का हाथ थाम लिया था। जिन्हे अब भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार चुना गया है। बता दे की यह सीट पहले कांग्रेस के पास थी। भाजपा से विवेक ठाकुर और राजद से मिसा भारती के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार की दो सीटें खाली हो गया है। जिन पर भाजपा ने दिल्ली बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा और उपेंद्र कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। कुशवाहा आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

हरियाणा और महाराष्ट्र का हाल

हरियाणा के पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी 19 जून को बीजेपी में शामिल हो गयी थी। उप चुनावों में उन्हें बीजेपी की ओर से टिकट मिला है। यह सीट दीपेंद्र हुड्डा के लोक सभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उदयनराजे भोंसले के महाराष्ट्र से लोक सभा सीट जीतने के बाद दो सीटें खाली हो गयी थी। जिस पर बीजेपी धर्यशील पाटिल को उमीदवार बनाया गया है। दूसरे सीट पर कौन लड़ेगा इसका नाम अभी तय नही हुआ है। बताया जा रहा है की दूसरे सीट के लिए उमीदवार की घोषणा अजीत पवार करेंगे।

बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के बाद एक सीट खाली हुई थी। जिस पर ओडिशा में ममता मोहंता को उम्मीदवार बनाया गया है। बिप्लब देब के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद त्रिपुरा राज्य अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य को भाजपा से उम्मीदवार बनाया गया है।

Read:युवराज सिंह पर बनेगी बिना शीर्षक के फिल्म

Visit:https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

WhatsApp Group Join Now