दलमा में बना नया ट्राइबल म्यूजियम अब पर्यटकों के लिए तैयार हो चुका है। इस म्यूजियम में झारखंड की जनजातीय संस्कृति, कला और जीवनशैली को बेहद खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया है, जो सैलानियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया है।
म्यूजियम में 14 गैलरी बनाई गई हैं, जिनमें जनजातीय समाज के हर पहलू को दर्शाया गया है। इसमें आदिवासी समुदायों की पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण, संगीत वाद्ययंत्र, कृषि उपकरण, धार्मिक अनुष्ठान और दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। म्यूजियम की डिजाइन और प्रदर्शनी को इस तरह से तैयार किया गया है कि यहां आने वाले पर्यटक झारखंड की आदिवासी संस्कृति की गहराई को समझ सकें।
पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस म्यूजियम का उद्देश्य जनजातीय विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटकों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराना है। उन्होंने कहा यह म्यूजियम न केवल आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को भी एक प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।
दलमा पहले से ही अपने प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन अब यह ट्राइबल म्यूजियम पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का मानना है कि यह संग्रहालय झारखंड की आदिवासी विरासत को दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Also read: CBI अधिकारी बनकर महिला से की 59 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार
Visit: https://youtube.com/@TheUntoldMedia
Discover more from The Untold Media
Subscribe to get the latest posts sent to your email.