NASA ने आज एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है जिसमें दो विशालकाय विमान के आकार के क्षुद्रग्रहों (asteroids) के धरती की ओर बढ़ने की जानकारी दी गई है। इन क्षुद्रग्रहों की गति इतनी तीव्र है कि अगर यह धरती से टकराते हैं, तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता है | NASA के अनुसार, ये दोनों क्षुद्रग्रह आज धरती के बेहद करीब से गुजरेंगे। पहले क्षुद्रग्रह का नाम *2024 SN8* रखा गया है, जिसका आकार 75 feet (लगभग एक बोइंग 747 विमान जितना बड़ा) है। यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से 7,71,000 मील की दूरी से गुजरेगा |
इसके बाद दूसरे क्षुद्रग्रह का नाम, *2018 JG38* है, यह 170 feet (in diameter) जितना बड़ा है ,और यह पृथ्वी के पास से 3,150,000 की दुरी से गुजरेगा |दोनों ही क्षुद्रग्रह धरती से करीब 50,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेंगे।

हालांकि, NASA के वैज्ञानिकों का मानना है कि यह क्षुद्रग्रह धरती से टकराने की संभावना बेहद कम है, लेकिन फिर भी इनका इस नजदीकी दूरी से गुजरना चिंता का विषय है। वैज्ञानिकों ने इसे एक “क्लोज अप्रोच” की श्रेणी में रखा है, जिसका अर्थ है कि ये क्षुद्रग्रह धरती के करीब से गुजरेंगे, लेकिन सीधा टकराव नहीं होगा।

NASA ने यह भी बताया है कि पृथ्वी के पास से इस तरह के क्षुद्रग्रह अक्सर गुजरते रहते हैं। NASA की Jet Propulsion Lab  (JPL) इन क्षुद्रग्रहों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी संभावित खतरे के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ये घटनाएं हमें अंतरिक्ष में मौजूद खतरों के प्रति सजग करती हैं और NASA की निरंतर निगरानी हमारे ग्रह को इन संभावित खतरों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे क्षुद्रग्रहों का अध्ययन न केवल पृथ्वी की सुरक्षा के लिए बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी नई जानकारियाँ प्रदान करता है।

धरती के करीब से गुजरने वाले इन क्षुद्रग्रहों पर NASA की पूरी नजर है |


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.