कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ते दिखेंगे विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया। दोनों ही पहलवान अब हरियाणा की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। विनेश फोगाट हरियाणा के जुलाना और बजरंग पुनिया बादली से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार, 4 सितंबर को दोनो ही पहलवानों ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। 2023 में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कई पहलवानों के साथ मिलकर भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख केसी वेणुगोपाल से की थी मुलाकात

कई दिनों से खबरें आ रही थी की दोनों ही पहलवान कांग्रेस पार्टी से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। टिकट की बात करने के लिए दोनों ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। पार्टी यह चाहती थी की फोगाट गुड़गांव के पास के सीट से चुनाव लड़े। हालांकि, फोगाट का मन था की वह जुलाना से ही चुनाव लड़ें।

किसान आंदोलन का किया था समर्थन

विनेश फोगाट ने किसान आंदोलन को भी अपना समर्थन दिखाया था। उन्होंने संभू बॉर्डर पर हो रहे किसान आंदोलन में जाकर उनके प्रति अपना समर्थन दिखाया था। यौन उत्पीड़न के खिलाफ  जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन राहुल गांधी ने भी किया था। राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ नेता भी जंतर मंतर पहुंचे थे।

फाइनल में विनेश को किया गया था अयोग्य घोषित

पेरिस ओलंपिक 2024  में भारत के लिए 50 किलोग्राम रेसलिंग के फाइनल में विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। रजत पदक जीत विनेश ने फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल खेलने से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया जिस कारण उन्हें बिना फाइनल खेले ही बाहर कर दिया गया था। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने कुश्ती से सन्यास ले लिया था।

Read: हेमंत करेंगे नए झारखंड भवन का उद्घाटन

Visit: https://twitter.com/TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.