पश्चिम चंपारण: बिहार में बदमाशों ने एक और घटना को अंजाम दिया। पश्चिम चंपारण के बेतिया के मझौलिया गांव के पूर्व मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या को सोमवार रात 9:30 के करीब अंजाम दिया गया। पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह 55 वर्ष के थे। वह जिले के सबसे बड़े ठिकेदार भी थे।


यह घटना बानुछापर के रेलवे गुमटी के पास घटी। पूर्व मुखिया बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। वह गुमटी के पास रुक गए क्योंकि गुमटी बंद थी। बाइक पर अकेला देख हत्यारों ने उन्हे पीछे से 16 गोलियां मारी। इतनी गोलियां लगने के बाद उनकी मौके मार ही मौत हो गई। गोलियां दागने के बाद हत्यारे घटनास्थल से फरार हो गए।


राह चलते लोगों ने जितेंद्र सिंह को मरे पड़े हुए देख पुलिस को सूचित किया। हत्या की जानकारी मिलते ही उस इलाके के दरोगा घटनास्थल पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। उन्होंने ने जितेंद्र सिंह के परिवार को कॉल कर घटना की जानकारी दी और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ही पुलिस आरोपियों की तालाश में जुट गई है। जितेंद्र सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है। वह इस मामले पर छान बीन कर रहे हैं।


बताया जा रहा है कि जितेंद्र सिंह बेतिया से अपने घर जा रहे थे। रेलवे फाटक की दूसरी तरफ उनका घर था। उस समय फाटक के पास खड़े जितेंद्र सिंह को भनक तक नही थी की उनके साथ कुछ ऐसा हो जायेगा। पुलिस ने आशंका जताई जा रही है कि 5 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.