एक अदभुत खगोलीय घटना में पृथ्वी ने अस्थायी रूप से एक दूसरा चंद्रमा प्राप्त किया है |यह एक क्षुद्रग्रह (asteroid) का टुकड़ा है जिसे वैज्ञानिकों ने Asteroid 2024 PT5 का नाम दिया है | यह क्षुद्रग्रह 29 सितंबर 2024 को पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर इसके संपर्क में आया है | यह लगभाग एक बस के आकार का है जिसकी लंबाई 33 फ़िट (10 मीटर ) है और यह अर्हुनास नामक क्षुद्रग्रहों के समूह का हिस्सा हो सकता है, जो पृथ्वी के पास सूरज की कक्षा में परिक्रमा करते हैं | ये पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण  के कारण  इसके संबंध में आया है |
वैज्ञानिक इसे मिनी मून (mini moon) भी कह रहे हैं | वैज्ञानिकों के अनुसार, मिनी-मून घटनाएं तब होती हैं जब छोटे क्षुद्रग्रह धीमी गति से पृथ्वी के पास आते हैं और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण उन्हें कुछ समय के लिए अपनी कक्षा में बांध लेता है। 2024 PT5 की गति और पृथ्वी के पास से इसका गुजरना इसे हमारी कक्षा में कैद कर देता है। हालांकि, यह पूरी तरह से पृथ्वी की परिक्रमा नहीं करेगा, बल्कि एक अस्थायी “Horseshoe” जैसी कक्षा में रहेगा। इस प्रकार की घटनाएं दुर्लभ होती हैं, और यह मिनी-मून नवंबर के अंत तक पृथ्वी के साथ रहेगा, उसके बाद यह फिर से सूर्य की परिक्रमा में लौट जाएगा |
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पृथ्वी के पास एक मिनी-मून आया हो, लेकिन ऐसी घटनाएं अपेक्षाकृत दुर्लभ होती हैं।
दुर्भाग्यवश यह न्यूनतम आकार  और प्रकाश में धुंधले होने के कारण  नगन आंखों से नहीं देखा जा सकेगा लेकिन वैज्ञानिक और खगोलशास्त्री बड़े और संवेदनशील दूरबीनों की मदद से इसका अध्ययन कर रहे हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह क्षुद्रग्रह जनवरी 2025 में एक और बार पृथ्वी के पास से गुजरेगा और फिर 2055 में दोबारा हमारी कक्षा के पास आ सकता है।
यह घटना वैज्ञानिकों के लिए एक अध्ययन का महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे क्षुद्रग्रहों के व्यवहार और पृथ्वी के निकट अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read:- पलक सिंधवानी ने किया खुलासा, जानिए पूरा सच…


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.