शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म जवान अब जापान में रिलीज होने वाली है। जी हां, सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान अब जापान में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। पिछले साल अपनी शानदार रिलीज और सुपरहिट होने के बाद, अब यह 29 नवंबर, 2024 को जापान के सिनेमाघरों में दर्शकों का मन मोहने के लिए तयार है, जिसे ट्विन द्वारा वितरित किया जाएगा, जो जापानी तटों पर भारतीय सिनेमा लाने के लिए प्रसिद्ध कंपनी मानी जाती है।


अभिनेता शाहरुख खान ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्टर पोस्ट किया और लिखते है, “एक कहानी न्याय की…प्रतिशोध की…खलनायक और हीरो की…एक कहानी जवान की…आ रही है जापान के थिएटरों में पहली बार!!! तो अब रह गया बस एक सवाल – तैयार-आह? जिस आग और एक्शन को आप सभी ने पसंद किया वह जापान में बड़े पैमाने पर आगमन कर रहा है! #जवान 29 नवंबर 2024 को जापान में प्रदर्शित होगी!”



फिल्म ने 2023 में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस की रिकॉर्ड तोड़ा था और 1,148 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। Sbse ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक का प्रतिष्ठित खिताब हासिल भी किया था।


फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है। फिल्म में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियमणि और सान्या मल्होत्रा भी हैं। SRK ने एक पिता और पुत्र की दोहरी भूमिका निभाते थी और दमदार अभिनय किया है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है।

Read:- शाहरुख खान को सम्मानित: 10 अगस्त को किया जायेगा…


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.