पीएम मोदी झारखंड दौरे पर आ सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है की झारखंड आने के बाद बिरसा मुंडा से जुड़ी योजनाओं को वह मंजूरी दे सकते हैं। सबसे पहले वह बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट के शिलान्यास में शामिल होंगे। 2025 होने वाले बिरसा मुंडा के 150वें जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री झारखंड के लिए कुछ घोषणा भी कर सकते हैं। उनका आखिरी झारखंड दौरा 2024 लोकसभा चुनाव के समय था। जब उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आकर लोगों को संबोधित किया था।


बिरसा मुंडा के 150वें जन्म जयंती को एक महत्वपूर्ण दिन के तौर पर देखा जा रहा है। भारतीय जनजाति कार्य मंत्रालय इस दिन को यादगार बनाने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री इस झारखंड दौरे पर कब आयेंगे, इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है। इस दौरे को लेकर जनजातीय मंत्रालय और कल्याण विभाग ने ऑनलाइन मीटिंग के द्वारा बात चीत की थी।


सूचना मिली है कि झारखंड दौरे पर आने के बाद प्रधानमंत्री रांची से देश के 8 राज्यों के यूनिटी मॉल का शिलान्यास करेंगे। यूनिटी मॉल का निर्माण झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन कर रहा है।

बिरसा मुंडा टूरिस्ट सर्किट में भारत सरकार निवेश कर रही है 40 करोड़

इसमें बिरसा मुंडा से जुड़े उनके जीवन स्थलों को पर्यटन छेत्र बनाया जाएगा। जिससे की लोगों को बिरसा मुंडा के जीवन के बारे में अधिक से अधिक पता चल सके। इसे पर्यटन छेत्र की तरह विकसित करने के लिए भारतीय जनजाति मंत्रालय  40 करोड़  देने वाली है। इसमें इसके जीवन से जुड़े हर महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित किया जाएगा।

Read: दिल्ली में शिक्षकों के स्थानांतरण पर  गरमाई राजनीति : भाजपा नेताओं ने एलजी से की शिकायत

Visit: https://www.youtube.com/@TheUntoldMedia


Discover more from The Untold Media

Subscribe to get the latest posts sent to your email.